हिंदी पखवाड़ा का आयोजन (14- 28 सितंबर 2021)

 

 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदी पखवाड़े का आयोजन संस्थान में 14-28 सितंबर 2021 किया गया | हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन 14 सितंबर ( मंगलवार) 2021 को हुआ जिसमें संस्थान के सभी वर्ग के कर्मचारी एवं अधिकारी ने हिस्सा लिया | निदेशक महोदय, सभी को राजभाषा के उच्चतर इस्तेमाल, प्रचार एवं प्रसार के लिए हिंदी प्रतिज्ञा दिलाई | राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य सचिव, अशोक कुमार ने संस्थान में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया | हिंदी पखवाड़े चार प्रतियोगिताएं, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता, हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता, हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्न-मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | हिंदी प्रतियोगिताओं के गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए एक निर्णायक मंडल का गठन किया गया जिसमें संस्थान के डॉ विजय महाजन ( प्रधान वैज्ञानिक), डॉ राम दत्ता ( प्रधान वैज्ञानिक), डॉ अमरजीत गुप्ता ( प्रधान वैज्ञानिक), श्री अमरेंद्र किशोर ( प्रशासनिक अधिकारी) एवं श्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा ( सहायक निदेशक, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय) को सदस्य मनोनीत किया गया |

हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में डॉ राजीव बलिराम काले, वैज्ञानिक को प्रथम, श्री राम यशवंत बोंबले, सहायक तकनीशियन को द्वितीय, श्रीमती नेहा राजेश गायकवाड, सहायक को तृतीय एवं चार अन्य को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया | हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में जसवंत कुमार पटेल, हेलो को प्रथम रामकृष्ण को द्वितीय, धनंजय विठ्ठल सिरसात को तृतीय एवं चार अन्य प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | हिंदी भाषा तथा इससे जुड़े रोचक तथ्यों पर आधारित एक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमं संस्थान के सभी वर्गों से प्रतियोगी शामिल हुए| इस प्रतियोगिता में भी समूह 'सी' को प्रथम, समूह 'ई' को द्वितीय, समूह 'एफ' को तृतीय एवं चार अन्य प्रतियोगी को सांत्वना पुरस्कार दिए गए | शिक्षा में बढ़ती निजी भागीदारी के विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बिबवे भूषण रत्नाकर, वैज्ञानिक को प्रथम, राजीव बलिराम काले वैज्ञानिक को द्वितीय, रोहिणी भट्ट को तृतीय एवं चार अन्य को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया | डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग को ध्यान में रखते हुए “हिंदी अनुवाद एवं टाइपिंग टूल्स" पर श्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सहायक निदेशक ( हिंदी), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय नें कर्मचारियों को हिंदी में टाइपिंग एवं विभिन्न भाषाओं में अनुवाद के कई उपयोगी टूल्स के बारे में बताया, जिससे हिन्दी भाषा में कार्य करने की ईक्षा सहजता एवं कुशलता का विकाश हो पाएगा | हिन्दी पखवाड़े का समापन समारोह 28 सितम्बर (मंगलवार) को किया गया जिसके मुख्य अतिथि भी श्री राजेंद्र प्रसाद वर्मा थे | निदेशक महोदय नें संस्थान में हिन्दी के उपयोग तथा इसकी आवश्यकता पर बल देते हुए सभी कर्मचारियों से हिंदी भाषा में कार्य करने की अपील की |